GautambudhnagarGreater noida news

यमुना प्राधिकरण पर किसान एकता संघ ने की महापंचायत । “आबादी बचाओ रोजगार दिलाओ” की माँग के साथ किसानों की महापंचायत

यमुना प्राधिकरण पर किसान एकता संघ ने की महापंचायत

 “आबादी बचाओ रोजगार दिलाओ” की माँग के साथ किसानों की महापंचायत

ग्रेटर नोएडा।किसान एकता संघ के बैनर तले यमुना विकास प्राधिकरण पर किसान महापंचायत की गई । महापंचायत में किसानों ने ‘आबादी बचाओ रोजगार दिलाओ’ नारे के साथ प्राधिकरण पर हल्ला-बोल आंदोलन किया इसमें यमुना प्राधिकरण से प्रभावित गांवों के हज़ारों किसान शामिल हुए। महापंचायत में किसान परिषद और किसान सभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन देकर किसानों की आवाज को बुलंद किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सोरन प्रधान ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा किसानों का शोषण लंबे समय से किया जा रहा है, आबादी बचाने और रोजगार दिलाने के नाम पर किसानों को हमेशा गुमराह किया गया है, इस बार किसान एकता संघ अपनी मांगों को लेकर प्रतिबद्ध है और जब तक किसानों की इन मुख्य मांगें का ठोस निस्तारण नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के हल्ला बोल प्रदर्शन से प्राधिकरण के हाथ पैर फूल गए और एसीओ राजेश कुमार 3:00 किसानों के बीच वार्ता के लिए पहुंचे। और आबादी निस्तांतरण करने का वादा किया राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने 8 दिन का समय देकर कहा यदि और दिन में समस्याओं को निस्तारण करने का कार्य शुरू नहीं किया गया तो 8 दिनध बाद फिर यही एक विशाल महापंचायत होगी। और फिर किसी की बात नहीं मानी जायेगी इस मौके पर सोरन प्रधान, देशराज नागर,वनीस प्रधान, पप्पे नागर, डॉ रवि नागर, राजेश शर्मा,पं प्रमोद शर्मा, विक्रम नागर,बबली कसाना आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button