ग्रेटर नोएडा में “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम में जेवर विधायक ने किया महिलाओं का सम्मान।नारी का सम्मान ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव।धीरेन्द्र सिंह
नारी का सम्मान ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव।धीरेन्द्र सिंह 
ग्रेटर नोएडा में “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम में जेवर विधायक ने किया महिलाओं का सम्मान
नारी शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत, मंगलमय इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
ग्रेटर नोएडा ।ग्रेटर नोएडा स्थित मंगलमय इंस्टीट्यूट में महिला उन्नति संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहभागिता रहे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि *”नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि त्याग, ममता, धैर्य, संघर्ष और सृजन की अद्भुत शक्ति का प्रतीक है। एक बेटी के रूप में वह सपनों को उड़ान देती है, एक बहन के रूप में परिवार को संबल प्रदान करती है, एक पत्नी के रूप में जीवन की हर परिस्थिति में साथ निभाती है और एक माँ के रूप में पूरे परिवार को अपने प्रेम, संस्कार और त्याग से संवारती है।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि *”आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि यदि उन्हें अवसर और सम्मान मिले तो नारी शक्ति किसी भी ऊँचाई को प्राप्त कर सकती है। शिक्षा और राजनीति के साथ साथ उद्यमिता जैसे अनेक क्षेत्रों में महिलाएँ अपनी क्षमता और परिश्रम से देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि *”महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलता है, तभी एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव मजबूत होती है।”इस मौके कर मंगलमय इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अतुल मंगल, प्रेरणा मंगल, तीरथ शर्मा, डॉ राहुल वर्मा, अनिल भाटी आदि लोग भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रेरणा मंगल, कुसुम लता बैसला, रेखा गुर्जर, डा. अमनदीप कौर, नूतन भाटी, साक्षी कसाना, दिव्या त्रिपाठी, डा. मीनाक्षी शर्मा, श्रेया शर्मा, अंकिता बिष्ट आदि महिलाओं को सम्मानित किया।




