GautambudhnagarGreater noida news

कैंसर के खिलाफ जनआंदोलन, “Run to Save Lives” मैराथन में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह रहे मुख्य अतिथि। GIMS की मेडिकल बस करेगी गांव-गांव कैंसर जांच

कैंसर के खिलाफ जनआंदोलन, “Run to Save Lives” मैराथन में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह रहे मुख्य अतिथि

खेल, सेवा और संकल्प का संगम बना ‘Run to Save Lives’ मैराथन

GIMS की मेडिकल बस करेगी गांव-गांव कैंसर जांच

युवाओं की दौड़, कैंसर सर्वाइवर्स की आवाज़, स्वस्थ भारत का संकल्प

ग्रेटर नोएडा ।कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स ) के सहयोग से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित “रन टू सेव लाइव्स मैराथन ” में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता, जीवन रक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा एक सशक्त अभियान है। कैंसर सर्वाइवर्स की भावनात्मक और कहानियां, युवाओं की ऊर्जावान भागीदारी तथा समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता यह स्पष्ट करती है कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।” जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस अभियान में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा दिए गए योगदान की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि “कॉर्पोरेट संस्थानों की ऐसी सहभागिता सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरक मिसाल है।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) द्वारा एक मेडिकल बस संचालित की जाएगी, जो गांव-गांव जाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच, निदान और उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा, जिससे अनेक लोगों का जीवन सुरक्षित किया जा सकेगा।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए अस्तित्व फाउंडेशन , चिकित्सकों, खिलाड़ियों एवं सभी सहभागियों को बधाई देते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील भारत के निर्माण की दिशा में निश्चित रूप से प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे।”इस मौके पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर राकेश गुप्ता, जीबीयू के रजिस्ट्रार चंदर कुमार सिंह तथा विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button