जय हो सामाजिक संस्था का आमरण अनशन हुआ स्थगित, बिजली विभाग के अधिकारियों ने मानी मांगे
जय हो सामाजिक संस्था का आमरण अनशन हुआ स्थगित, बिजली विभाग के अधिकारियों ने मानी मांगे
क्षेत्रीय विधायक तेजपाल सिंह नागर ने हस्तक्षेप कर कराई संस्था व विभाग के अधिकारियों के मध्य वार्ता
बिजली विभाग के अधिकारियों ने संस्था की तमाम मांगों को मानते हुए जल्द निस्तारण का दिया भरोसा
जय हो की अपील पर आमरण अनशन में शामिल होने सैकडों की संख्या में पहुंचे गए थे शहर के सम्मानित लोग
ग्रेटर नोएडा, 21 जून 2025। दादरी नगर में हो रही अनियमित बिजली कटौती के विरोध में चल रहा जय हो एक सामाजिक संस्था का आंदोलन सफल हो गया। शनिवार को जय हो एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन शुरू होने से पहले ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने संस्था की सारी मांगे मान ली गईं। वहीं बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी विद्युत वितरण खंड-4 दादरी ने शहर के सामाजिक लोगों के बीच में आकर जल्द सभी समस्याओं को हल किए जाने का भरोसा दिलाया। इस पूरे घटनाक्रम में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर की अहम भूमिका रही। जिसमे विधायक ने क्षेत्र के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जय हो संस्था के पदाधिकारियों से आमरण अनशन पर न जाकर बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता के द्वारा समस्या का हल निकालने की अपील की। जिसके बाद ही जय हो सामाजिक संस्था समेत शहर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभाग के अधिकारियों के मध्य सार्थक वार्ता संभव हो सकी।
जय हो एक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष दिनेश भाटी एडवोकेट ने बताया कि दादरी नगर में गत लंबे समय से अनियमित बिजली कटौती की समस्या चली आ रही थी।
जिससे शहर के लोगों का भीषण गर्मी में बगैर लाइट के जीना मुश्किल हो रहा था। जिसे लेकर जय हो एक सामाजिक संस्था ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 21 जून से विद्युत वितरण खंड-4 दादरी के कार्यालय में आमरण अनशन का ऐलान किया था। वहीं शहर में लगातार मुहीम चलाकर बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा रहा था। इसी बीच 20 जून को क्षेत्रीय विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी से फोन पर वार्ता की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से साफ साफ कहा कि यदि सरकार की मंशा के अनूरूप यदि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी काम नहीं करेंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने साफ निर्देश भी दिए कि शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन जय हो के पदाधिकारियों से बैठक कर समस्या को जल्द हल निकाला जाए। वहीं जय हो संस्था से भी आमरण अनशन के फैसले को टालने की अपील करते हुए वार्ता का प्रस्ताव रखा।
जय हो सामाजिक संस्था के संस्थापक संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि ऐसे में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता दादरी धूम मानिकपुर स्थित अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पर आमरण अनशन के लिए पहुंच गए। लेकिन आमरण अनशन से पूर्व विभागीय अधिकारियों से हुई वार्ता पूरी तरह सफल एवं सार्थक रही। जिसमें अधिशासी अधिकारी ने जल्द दादरी के लिए नए बिजली घर के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं बिजली कटौती की समस्या से भी जल्द ही निजात दिलाने का भरोसा दिया। वहीं कई अन्य समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सुधीर वत्स, संयोजक संदीप भाटी, महासचिव परामानंद कौशिक, अपना अधिकार जनहित समिति के अध्यक्ष अभिषेक मैत्रेय, सुनील कश्यप, सचिन शर्मा, सुरजीत विकल, पुष्प शर्मा, सुमंत शर्मा, संजय शर्मा, कृष्ण नागर, रजत भाटी, अनुज भाटी, हारून सैफी, दिलशाद खान, साबिर सैफी, नदीम प्रधान, असलम बाबा आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।