GautambudhnagarGreater noida news

जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में “प्रेरणा 2026” के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में “प्रेरणा 2026” के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के महिला शिकायत प्रकोष्ठ / आंतरिक शिकायत समिति (WGC/ICC) द्वारा 10 मार्च 2026 को संस्थान के प्रथम तल स्थित सेमिनार हॉल में “प्रेरणा 2026 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक समुदाय में महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान और सशक्तिकरण को सम्मानित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विमला बाथम (पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग) उपस्थित रहीं। विशिष्ट वक्ताओं के रूप में डॉ. उपासना सिंह (अध्यक्ष, ह्यूमन टच फाउंडेशन, ग्रेटर नोएडा) और डॉ. शारदा वर्मा (पूर्व निदेशक, सीजीएचएस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी तथा महिला सशक्तिकरण को समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।कार्यक्रम में टी. एन. चौरसिया (उपाध्यक्ष), डॉ. बबीता कटारिया (निदेशक IIIC) तथा डॉ. सौम्या चतुर्वेदी (विभागाध्यक्ष, डीसीए) की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रीति गुप्ता (संयोजक, WGC/ICC) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आयोजन के समन्वय और संचालन में विशेष योगदान दिया। संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button