GautambudhnagarGreater noida news

रेडबुल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का मोटरस्पोर्ट्स आयोजन, युवाओं में उत्साह । फॉर्मूला 1 शो-रन से गूंजा ग्रेटर नोएडा, जेवर क्षेत्र को मिली वैश्विक पहचान

रेडबुल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का मोटरस्पोर्ट्स आयोजन, युवाओं में उत्साह

फॉर्मूला 1 शो-रन से गूंजा ग्रेटर नोएडा, जेवर क्षेत्र को मिली वैश्विक पहचान

डॉ. आकाश राजशखा के नेतृत्व में सफल आयोजन, खेल संस्कृति को मिला बढ़ावा

जेवर बना एडवेंचर स्पोर्ट्स और युवा सशक्तिकरण का उभरता केंद्र

ग्रेटर नोएडा ।ग्रेटर नोएडा में विश्वप्रसिद्ध ऊर्जा पेय कंपनी रेडबुल द्वारा ‘गिव्स यू विइंग्स पहल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जेवर के लिए ऐतिहासिक अवसर है। यह आयोजन न केवल खेल और एडवेंचर स्पोर्ट्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास को नई दिशा प्रदान करने वाला भी है। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फार्मूला वन शो-रन, स्टंट आधारित हाई-ऑक्टेन मोटरस्पोर्ट्स प्रदर्शनों तथा रोमांचक प्रस्तुतियों ने उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को वैश्विक खेल संस्कृति से जुड़ने, नई तकनीकों को समझने और अपने कौशल को निखारने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर अमूल के डायरेक्टर डॉ. आकाश राजशखा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा उनके नेतृत्व में यह आयोजन उच्च मानकों के साथ संपन्न हुआ।  इस मौके कर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जेवर क्षेत्र आज वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर है। निवेश, औद्योगिक विकास और खेल गतिविधियों के क्षेत्र में निरंतर हो रही प्रगति से यह क्षेत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “इस प्रकार के आयोजन युवाओं को न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, साहस, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का भी पाठ पढ़ाते हैं। मोटरस्पोर्ट्स और एडवेंचर गतिविधियाँ तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करने में सहायक होती हैं।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कि “भविष्य में भी ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन जेवर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर आयोजित होते रहेंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा को नई उड़ान देने का अवसर प्राप्त हो सके।”

Related Articles

Back to top button