GautambudhnagarGreater noida news

जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल महोत्सव ‘शौर्य 2026’ का सफलतापूर्वक हुआ समापन

जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल महोत्सव ‘शौर्य 2026’ का सफलतापूर्वक हुआ समापन

ग्रेटर नोएडा ।जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल महोत्सव ‘शौर्य 2026’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। तीन दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, टीमवर्क और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। क्रिकेट (T-10) प्रतियोगिता में जीएल बजाज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की टीम उपविजेता रही।पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान जीएल बजाज की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जीएलए यूनिवर्सिटी की टीम उपविजेता रही।डॉ सपना राकेश, डायरेक्टर, जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार धन राशि प्रदान की। डॉ राकेश ने कहा, “शौर्य 2026 ने छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच प्रदान किया। हमें गर्व है कि हमारे छात्रों ने न केवल खेल में, बल्कि खेल भावना और टीमवर्क में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।”पंकज अग्रवाल , वाइस चेयरमैन, जीएल बजाज ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टीटूशन ने कहा, “शौर्य 2026 कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि एक ऐसा माध्यम है जो हमें एकजुट करता है, प्रेरित करता है, और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की सीख देता है। मैं सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, और सहयोगियों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं।” ‘शौर्य 2026’* का समापन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ हुआ, जिसने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए यादगार अनुभव प्रदान किया। फैकल्टी कॉर्डिनेटर डॉ अमित कुमार ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button