GautambudhnagarGreater noida news

इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को ‘बेस्ट ऑनरेरी अवार्ड’ से किया गया सम्मानित । नोएडा एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए मिला सम्मान

इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को ‘बेस्ट ऑनरेरी अवार्ड’ से किया गया सम्मानित

नोएडा एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए मिला सम्मान

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को नोएडा एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं नवाचार के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट ऑनरेरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा संस्थान की सीईओ सुश्री उषा शर्मा को प्रदान किया गया। यह उपलब्धि संस्थान की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रमाण है। कॉन्क्लेव के दौरान संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं उच्च शिक्षा में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने संस्थान की प्रगतिशील सोच और गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. के.आर. शर्मा, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. तितिक्षा शर्मा, देवाशीष गौर, एडमिशन डायरेक्टर डॉ. एस.पी. मिश्रा, रजिस्ट्रार अंजनी झा तथा लॉ, एजुकेशन एवं फार्मेसी विभाग के प्रिंसिपल भी उपस्थित रहे। इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय पांडेय ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान के सभी शिक्षकों, अकादमिक निदेशक डॉ. तितिक्षा शर्मा एवं प्रबंधन की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान निरंतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करता रहेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की सीईओ सुश्री उषा शर्मा को ‘बेस्ट ऑनरेरी अवार्ड’ प्रदान करते हुए। संस्थान भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button