GautambudhnagarGreater noida news

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन ने नव नियुक्त उपायुक्त श्रमिक विभाग राकेश द्विवेदी से मिलकर की उद्यमियों से संबंधित चर्चा 

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन ने नव नियुक्त उपायुक्त श्रमिक विभाग राकेश द्विवेदी से मिलकर की उद्यमियों से संबंधित चर्चा 

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन ने नव नियुक्त उपायुक्त श्रमिक विभाग राकेश द्विवेदी से मिलकर उधम सम्बन्धी , श्रम कानूनों का पालन , श्रमिकों का हित , श्रमिक उधमी विवाद आदि मुद्दों पर चर्चा की | आई बी ए के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया | उप श्रम आयुक्त साहब ने आश्वासन दिया है कि श्रम विभाग से सम्बन्धित समस्याओ का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जायेगा और विभिन्न समस्याओ , नियमो आदि की जानकारी कैम्प लगाकर उधमियों को जानकारी दी जायेगी | सभी उधोगो का पोर्टल पर मोबाइल नम्बर और ईमेल एड्रेस दर्ज किये जायेंगे ताकि सीधा संवाद किया जा सके | उप श्रम आयुक्त ने संगठन के साथ मिलकर काम करने और उनकी समस्याओ का समाधान करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की | हमे विश्वास है कि वे संगठन के साथ मिलकर उधम सम्बन्धी मुद्दों का समाधान करेंगे | इस मौके पर आई बी ए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय , महासचिव सुनील दत्त , कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल और उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button