GautambudhnagarGreater noida news

19 मार्च से होगा भारतीय नववर्ष मेला उमंग 2083 का आग़ाज़ 

19 मार्च से होगा भारतीय नववर्ष मेला उमंग 2083 का आग़ाज़ 

ग्रेटर नोएडा । गत 20 वर्षो की भांति इस वर्ष भी भारतीय नववर्ष संवत 2083 के शुभारम्भ के अवसर पर भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अन्तर्गत, भारतीय पर्व आयोजन समिति के तत्वावधान में भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव “उमंग 2083” का आयोजन 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है | इसमें स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं के साथ साथ विभिन्न सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे | 20 मार्च को चंद्रा म्यूजिक द्वारा तथा 21 मार्च को शारदिया सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा | 21 मार्च को ही श्री कुलदीप आर्य द्वारा देश भक्ति गीत तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया है आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात पहले नवदुर्गों से प्रारम्भ होता है और यह पूर्णतः वैज्ञानिक, शास्त्र सम्मत और प्रकृति के अनुकूल है | कहा जाता है कि आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया था। लगभग 57 ईसा पूर्व, प्रसिद्ध सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर अपनी जीत के उपलक्ष्य में इस कैलेंडर प्रणाली की स्थापना की थी। तब से, विक्रम संवत कैलेंडर को हिंदू नववर्ष सहित महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों की गणना से जटिल रूप से जोड़ा गया है।समिति के संयोजक सौरभ बंसल ने बताया कि 19 मार्च को हवन के साथ उमंग उत्सव प्रारम्भ होगा तथा उस दिन रंगोली, मिले सुर मेरा तुम्हारा – एकल एवं पञ्च परिवर्तन प्रोजेक्ट / पोस्टर प्रतियोगिता, 20 मार्च को चित्रकला, मेहंदी एवं मिले सुर मेरा तुम्हारा – समूह, 21 मार्च को इंद्रधनुष व एकल नृत्य तथा रविवार 22 मार्च को समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगीं |मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि 20 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक चिरंजीव जी, 21 मार्च को सह प्रान्त प्रचारक आनन्द जी मुख्य वक्ता के रूप में रहने वाले हैं |डॉ आरती शर्मा ने बताया कि 22 मार्च को नटना तीर्था टेम्पल ऑफ आर्ट (अय्यप्पा सेवा समिति) द्वारा एवं उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगें |सह संयोजक प्रो विवेक कुमार ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में अजय टम्टा , केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मौजूद रहेंगे।प्रेस वार्ता में कुलदीप शर्मा, विवेक अरोरा, चरणजीत नागर, मुकेश शर्मा, गुड्डी तोमर, बीना अरोरा, संगीता सक्सैना, मीनाक्षी माहेश्वरी, देवीशरण शर्मा, राजेश बिहारी, शिव ओम शर्मा, ललित शर्मा, महेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश्वरी सिंह, राजेंद्र सोनी, किसलय, भोला, अरविंद साहू, डॉ आरती शर्मा, रविनाथ, ज्योति सिंह, नेहा, ब्रजमोहन, अनिल तायल ,दीपा कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button