GautambudhnagarGreater noida news

ग्राम बांजरपुर से प्राचीन शिव मंदिर तक 1.21 करोड़ की लागत से मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल भविष्य नहीं बदलेगा, बल्कि उत्तर भारत का भाग्य बदलने वाला साबित होगा। धीरेन्द्र सिंह 

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल भविष्य नहीं बदलेगा, बल्कि उत्तर भारत का भाग्य बदलने वाला साबित होगा। धीरेन्द्र सिंह 

ग्राम बांजरपुर से प्राचीन शिव मंदिर तक 1.21 करोड़ की लागत से मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ

धार्मिक आस्था और विकास का संगम, बांजरपुर से शिव मंदिर तक बनेगा नया मार्ग

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर लोगों में जोश

ग्रेटर नोएडा ।ग्रेटर नोएडा से लगा हुआ ग्राम बांजरपुर से प्राचीन शिव मंदिर तक बनने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। मार्ग का शुभारंभ महिलाओं ने फीता काटकर किया। यह मार्ग लगभग 01 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों तक बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस मार्ग के निर्माण से आसपास के दर्जनों से भी अधिक ग्रामों के श्रद्धालुओं को प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंचने में सुगमता होगी।इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी क्षेत्रवासियों में उत्साह और जोश का आह्वान किया। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तर भारत के विकास का द्वार है।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा जेवर की पहचान वैश्विक स्तर पर स्थापित होगी। यह एयरपोर्ट केवल भविष्य नहीं बदलेगा, बल्कि जेवर और पूरे क्षेत्र का भाग्य बदलने वाला साबित होगा। आने वाले समय में यह क्षेत्र देश और दुनिया के मानचित्र पर एक आर्थिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा।”जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने अंत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि *”एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।”

Related Articles

Back to top button