GautambudhnagarGreater noida news

दादरी विधानसभा के ग्राम पाली में ₹207.37 लाख की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण

दादरी विधानसभा के ग्राम पाली में ₹207.37 लाख की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण

ग्रेटर नोएडा ।दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाली में ₹207.37 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में हुए इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों से ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास की गंगा बह रही है। ग्राम पाली में कराए गए ये विकास कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांवों में मूलभूत सुविधाओं—सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत ढांचे—को सुदृढ़ करना है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।विधायक ने कहा कि दादरी क्षेत्र में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे हैं। प्रत्येक गांव और प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति हैकार्यक्रम में प्रधान बालकिशन , जयपाल प्रधान , बिन्ति प्रधान , जनराम प्रधान , अजय एडवोकेट, राधेश्याम , राजू भाटी , तुषार भाटी, गुरु देव भाटी , अमरीश भाटी ,ईश्वर भाटी , कुलदीप नागर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से गांव की तस्वीर बदलेगी और आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा।दादरी विधानसभा में निरंतर हो रहे विकास कार्य यह प्रमाणित करते हैं कि क्षेत्र को एक नई दिशा और नई पहचान देने का संकल्प साकार रूप ले रहा है।

Related Articles

Back to top button