GautambudhnagarGreater noida news

शी इनोवेशन मार्ट का उद्घाटन समारोह 28 फ़रवरी को 

शी इनोवेशन मार्ट का उद्घाटन समारोह 28 फ़रवरी को 

ग्रेटर नोएडा । शी इनोवेशन मार्ट एक महिला-संचालित रिटेल पहल है ये जानकारी हमें सह-संस्थापक श्रेष्ठा चंद्रा ने दी उन्होंने बताया इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना, उन्हें कम निवेश में प्रीमियम लोकेशन पर व्यापार का अवसर देना और एक मजबूत महिला समर्थन नेटवर्क तैयार करना है।इस बारे में सह संस्थापक सुप्रिया पांडे ने बताया कि इस भव्य उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि रासप्रीत सिद्धू पूर्व कप्तान, भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम (21 वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व) होंगीं।यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय महिला स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button