GautambudhnagarGreater noida news

सीबीएसई 10वीं 12वीं के परीक्षा में एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी छात्रों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन,12 वीं में निखिल व साक्षी और 10 वीं में अर्णव शर्मा बने टॉपर 

सीबीएसई 10वीं 12वीं के परीक्षा में एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी छात्रों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन,12 वीं में निखिल व साक्षी और 10 वीं में अर्णव शर्मा बने टॉपर 

ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी ग्रेटर नोएडा के निखिल कुमार ने विद्यालय में कक्षा 12 में 96 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कु. साक्षी भाटी पुत्री आजाद सिंह निवासी डेरी स्कैनर ने 95.2% अंको के साथ दूसरा स्थान, कु.चंचल ने 92.2% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, आर्यन कुमार ने 91.8% अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया,कु. वंशिका ने 91% अंक प्राप्त कर पांचवां तथा प्रिंस भाटी ने 90.6%के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12 मे विषयानुसार उच्चतम अंक-

1. फिजिकल एजुकेशन मे कु. अमीषा नागर 100 अंक

2. बायोलॉजी मे निखिल कुमार 98 अंक,हिंदी मे 97 अंक

3. अकाउंटेंसी मे रौनक 95 अंक

कक्षा 10 में अर्णव शर्मा ने 97.6 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कु.इशिता नागर ने 96% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान,पियूष ने 95.6%के साथ तीसरा, कुणाल नागर ने 94.6%के साथ चौथा स्थान, कु. तनिष्का ने 93.4%के साथ पाँचवॉ, कु.अनवी शर्मा ने 91.4%के साथ छठा तथा कु. आस्था तिवारी ने 90.2 %अंको के साथ सातवाँ स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10 मे विषयानुसार उच्चतम अंक-

1. साइंस- पियूष 100 अंक

2. हिंदी- इशिता नागर 99 अंक मैथ्स – 96 अंक

3. सोशल साइंस- कुणाल नागर 97 अंक

4. आई. टी.- अर्णव शर्मा 98,इंग्लिश 97 अंक

विद्यालय प्रबंध-निदेशक करतार सिंह ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं दी साथ ही शिक्षकवर्ग का भी उन्होंने धन्यवाद किया। इस सफलता के लिए उन्होंने कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास तथा सकारात्मक सोच को मूल मंत्र बताया।प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह जी ने सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button