GautambudhnagarGreater noida news

सिटी हार्ट स्कूल में दिखी भक्ति, शक्ति, शौर्य और साहस की छवि । सिटी हार्ट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।

सिटी हार्ट स्कूल में दिखी भक्ति, शक्ति, शौर्य और साहस की छवि । सिटी हार्ट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।

सिटी हार्ट स्कूल में सजा राम दरबार, मंच से हुआ रामायण व सीता स्वयंर।

सिटी हार्ट स्कूल बना अयोध्या, मंच पर हुआ हनुमान रावण संवाद।

ग्रेटर नोएडा ।दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी में भव्यता के साथ हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दादरी चेयरमैन गीता पंडित व स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भक्ति व संगीत के साथ 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। स्कूली बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्र अपनी प्रस्तुति से दर्शाए, जिनमें राजा दशरथ द्वारा सीता का स्वयंर, रावण हनुमान जी का संवाद, माता जानकी द्वारा बाल रूपी हनुमान संवाद, बच्चों द्वारा भजन गायन, व विभिन्न नृत्यों द्वारा हनुमान जी का पराक्रम, शौर्य व भक्ति को नाटक द्वारा प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया, ऐसा प्रतीत हुआ जैसे कार्यक्रम किसी स्कूल में नहीं अयोध्या में ही हो रहा हो।

स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि हम इस तरह के धार्मिक आयोजनों से बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अपनी संस्कृति के प्रति जागृत करने का काम कर रहे है, उन्होंने हनुमान जी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनकी रामचंद्र जी के प्रति अपनी भक्ति भाव को बताया कि हमे उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।  कार्यक्रम का कुशल संचालन स्कूल के ही तुलसी भाटी व गीत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों व अपनी कक्षा में उत्कृष्ट आने पर स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्या ने अतिथियों द्वारा मिलकर उन्हें मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ, माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रतिभागी बच्चों व शिक्षकों का धन्यवाद दिया, उसके उपरांत अंत में हनुमान आरती के बाद सभी को भंडारे के रूप में प्रसाद गृहण कराया।कार्यक्रम में गीता पंडित, दीपक नागर, मनोज गोयल, राव नीरज भाटी, कपिल शर्मा, परमानंद कौशिक, अभिषेक मैत्रीय, राजकुमार, अनिल भाटी, राहुल वर्मा, सुधीर वत्स, नरेंद्र शर्मा, हीरु शर्मा, एस के सिंह, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button