GautambudhnagarGreater noida news

आईआईए होली मिलन समारोह 2026 हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ सम्पन्न

आईआईए होली मिलन समारोह 2026 हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा। भारतीय संस्कृति के सनातन वैदिक मूल्यों — सौहार्द, समरसता, सद्भाव एवं सामाजिक एकता — को आत्मसात करते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा रॉयल हैबिटेट सेंटर, अल्फा, ग्रेटर नोएडा में भव्य आईआईए होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन अत्यंत गरिमामय, आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर 300 से अधिक आईआईए परिवार जनों, सदस्यों एवं उद्यमियों ने भारतीय परंपराओं के अनुरूप फूलों की होली, सांझ रस लीला, लट्ठमार होली तथा चंदन तिलक के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। सभी सदस्यों ने होली टोपी एवं पारंपरिक पटका धारण कर हर्ष, उल्लास एवं आत्मीयता के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।कार्यक्रम के दौरान संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक रंगोत्सव तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित ड्रिंक्स एवं डाइनिंग ने समारोह को पारिवारिक, आनंदमय एवं उत्सवमयी स्वरूप प्रदान किया। आयोजन ने यह संदेश पुनः स्थापित किया कि उद्योग जगत केवल आर्थिक प्रगति का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण का भी सशक्त वाहक है।आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह को सफल बनाने में विशारद गौतम, जे.एस. राणा, अमित शर्मा, हिमांशु पांडे, जगदीश धाना, गौरव मिंडा,नवीन गुप्ता, सुरेश जैन, शैलेश शर्मा (PA Power) सहित आईआईए परिवार के समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समारोह के समापन अवसर पर सभी सदस्यों ने पारस्परिक सहयोग, सकारात्मक ऊर्जा एवं औद्योगिक एकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकात्मता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button