आईएएस राकेश सिंह बने यमुना प्राधिकरण के नए सीईओ, अरुणवीर सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार।मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में तैनात थे राकेश सिंह
आईएएस राकेश सिंह बने यमुना प्राधिकरण के नए सीईओ, अरुणवीर सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार।मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में तैनात थे राकेश सिंह
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह को सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। उनकी जगह आईएएस राकेश सिंह द्वितीय को यमुना प्राधिकरण का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। जिसके बाद अरुणवीर सिंह यमुना प्राधिकरण से विदाई तय हो गई है।यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह को सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। उनकी जगह आईएएस राकेश सिंह को यमुना प्राधिकरण का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। राकेश सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में तैनात थे। बताया जा रहा है कि इसके अतिरिक्त वो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भी सीईओ होंगे। राकेश सिंह पूर्व में भी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात रह चुके हैं।
2020 से मिल रहा था सेवा विस्तार
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह को जून 2020 में प्रदेश सरकार से पहली बार सेवा विस्तार मिला था। इसके बाद से लगातार उन्हें 7 बार सेवा विस्तार दिया गया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी के चहेतों अधिकारियों में अरुणवीर सिंह भी शामिल थे। इसी वजह से उन्हें बार-बार सेवा विस्तार मिल रहा है। इस बार भी उनके सेवा विस्तार की चर्चा चल रही थी, लेकिन नए सीईओ की नियुक्ति से इस पर विराम लग गया है। आईएएस राकेश सिंह द्वितीय को जल्द ही यमुना प्राधिकरण में सीईओ का कार्यभार संभालेंगे। आईएएस अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। आईएएस बनने के बाद गौतमबुद्धनगर में अतिरिक्त सीईओ यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के पद पर पहली पोस्टिंग मिली। राकेश सिंह के सामने नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट के उद्धाटन और फिल्म सिटी के शिलान्यास की बड़ी जिम्मेदारी होगी। सूत्रों से पता चला है कि यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने नए सीईओ के स्वागत की तैयारी भी शुरू कर दी है।