GautambudhnagarGreater Noida

किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रामलीला मैदान के लिए रवाना 

किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रामलीला मैदान के लिए रवाना 

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय से दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चे की होने वाली महापंचायत के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान ने कहा कि पिछले लंबे समय से किसान एमएसपी की माँग कर रहे हैं लेकिन केंद्र की तानाशाही सरकार किसानों की माँगो को अनसुना कर रही है पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश कई राज्यों के किसान पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर डटे हुए हैं इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में गौतमबुद्ध नगर के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेंगे अपने निजी वाहनों से दिल्ली के लिए कूच कर दिया है काले कानूनों के ख़िलाफ़ 13 महीने चले आंदोलन में सरकार ने यह आश्वासन दिया था की एमएसपी पर क़ानून एवं किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा लेकिन सिर्फ़ किसानों को छला जा रहा है साढ़े सात सौ से ज़्यादा किसानों की शहादत होने के बाद भी सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी ने कहा की संयुक्त किसान मोर्चा आगे जो भी निर्णय लेगा संगठन उसके साथ है इस मौक़े पर डॉक्टर विकास प्रधान ब्रजेश भाटी कृष्ण नागर संजय कसाना मनीष नागर जगत बीडीसी गौरव चौधरी गौरव चपराना अखिल भाटी मोहित भाटी ओमप्रकाश उमेश राणा अरूण निक्की भाटी सहित आदि लोग मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button