GautambudhnagarGreater noida news

चंदन व फूलों की खुशबू से महका बीटा वन सेक्टर,हुई चंदन व फूलों की होली।

चंदन व फूलों की खुशबू से महका बीटा वन सेक्टर,हुई चंदन व फूलों की होली।

ग्रेटर नोएडा ।बीटा वन सेक्टर में आरडब्ल्यूए के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टर के निवासियों के साथ ही शहर के लोगों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। वरिष्ठ कवि मुकेश शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। ढोल नगाड़ो की थाप पर लोग खूब थिरके। ढोल की थाप पर नृत्य करने के साथ ही फूलों की बारिश कर लोगों ने होली खेली। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने गुझिया के साथ ही अन्य पकवान का आनंद लिया। इस अवसर पर सेक्टर की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा एवं महासचिव हरेंद्र भाटी ने सभी सेक्टरवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख , स्वस्थ्य एवं उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए के संरक्षक शीतला प्रसाद देवी शरण शर्मा विनोद कसाना अध्यक्ष संगीता शर्मा  महासचिव हरेन्द्र भाटी कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी  सचिव ओमप्रकाश शर्मा मुकेश शर्मा, सुनील प्रधान, अंजू पुंडीर, साधना सिन्हा, शालिनी गुप्ता, विमलेश, पूनम, सुशीला विद्या, नीतु, शिल्पी कंचन कुमारी, आरपी शर्मा,विवेक तालान, रमेश चंदानी, सुरेंदर बंसल, आर पी कटियार, रामबीर सिंह, जयपाल चौधरी, सुनील भाटी, विजय गुप्ता, विद्यादेवी, सिद्धार्थ सिंह, SK सैनी ,अनवर हुसैन, अजब सिंह, कोमल सिंह, विनय गुप्ता, मदन लाल, हरि नागर, अनिल यादव, सतीश कश्यप, वाई के तिवारी, सुनील कुमार, संजय मिश्रा, अवधैश, महेश चौधरी, महेंद्र सिंह, माँगे राम शर्मा, ललित नागर, रघुबीर सिंह, विजेंदर सिंह, रवीना नन्द पांडे, राधेश्याम अकेला, विनय गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, नरेन्द्र चौधरी, योगेश ठाकुर, जयपाल सिंह जयवीर सिंह, हनुमंत यादव आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button