GautambudhnagarGreater noida news

जाट समाज ग्रेटर नोएडा द्वारा इस वर्ष होली मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित,मंत्री के.पी. मलिक प्रदीप चौधरी विधायक सादाबाद,अमित चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सुधीर चौधरी सहित सैंकड़ों लोग हुए शामिल 

जाट समाज ग्रेटर नोएडा द्वारा इस वर्ष होली मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित,मंत्री के.पी. मलिक प्रदीप चौधरी विधायक सादाबाद,अमित चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सुधीर चौधरी सहित सैंकड़ों लोग हुए शामिल 

ग्रेटर नोएडा ।जाट समाज ग्रेटर नोएडा द्वारा इस वर्ष होली मिलन का कार्यक्रम वाईएमसीए में आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष आर.बी सिंह ने बताया जाट समाज हर वर्ष आपसी भाईचारे के लिए होली मिलन का आयोजन करता है एवं इस वर्ष फूलों द्वारा होली खेली गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के.पी. मलिक वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप चौधरी विधायक सादाबाद,अमित चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सुधीर चौधरी रहे।कार्यक्रम में समाज के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई एवं बाहर से आए कलाकार रोनी रमन एवं नरदेव बेनीवाल एवं लोक कलाकारों ने होली के रसिया से भी उपस्थित लोगों को मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन समाज के गजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जयपाल पूनिया, सूरजपाल सिंह,अनिल चौधरी, कुशलपाल अत्री,,राजीव अत्री, जगदीश पाल सिंह, विश्वजीत चौधरी, अजीत पूनिया, वीरेन्द्र पूनिया, जुगेन्दर तालान, विनोद प्रधान योगेन्द्र सिंह एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Back to top button