GautambudhnagarGreater noida news
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में होली की असमबली का आयोजन
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में होली की असमबली का आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में होली की असमबली का आयोजन किया गया, जिसे यूकेजी के बच्चों ने प्रस्तुत किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से होली और प्रह्लाद की कहानी को नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया। सभी बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉक्टर रेणु सहगल ने बच्चों को होली की बधाई देते हुए भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।




