DadriGautambudhnagarGreater noida newsNTPC

एनटीपीसी दादरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य शिविर एवं वॉकेथॉन का हुआ आयोजन

एनटीपीसी दादरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य शिविर एवं वॉकेथॉन का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । एनटीपीसी दादरी स्थित उज्जीवन अस्पताल में 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ए.के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) के साथ सभी महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी, सीआईएसएफ कर्मी, ग्रामीणजन एवं टाउनशिप निवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं तथा स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष बल दिया गया।इससे पूर्व, 5 अप्रैल 2026 को महाराणा प्रताप स्टेडियम में वॉकेथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों एवं टाउनशिप निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह पहल कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

Related Articles

Back to top button