हेल्थ अवेयरनेस मैराथन – 2026। 22 फरवरी को आयोजित होगी जन-जागरूकता दौड़
हेल्थ अवेयरनेस मैराथन – 2026। 22 फरवरी को आयोजित होगी जन-जागरूकता दौड़

ग्रेटर नोएडा ।ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आवाम हॉस्पिटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित “हेल्थ अवेयरनेस मैराथन – 2026: एक कदम स्वास्थ्य की ओर” कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की गई। यह मैराथन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस मैराथन का आयोजन आवाम हॉस्पिटल फाउंडेशन द्वारा हानू मोटर्स के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर (निवारक स्वास्थ्य देखभाल), फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एडवोकेट विपिन नागर, डायरेक्टर – आवाम हॉस्पिटल फाउंडेशन ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। ऐसे में यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। डॉ. अरुण चौहान (जनरल फिजिशियन) ने बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच गंभीर बीमारियों की रोकथाम में अत्यंत सहायक हैं। मैराथन जैसे आयोजन लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं। राकेश कुमार (मैनेजमेंट एडमिन) ने आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा, मेडिकल सहायता और जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है। आसिफ सैफी (मार्केटिंग हेड) ने बताया कि इस आयोजन में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। पंजीकरण हेतु क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।
श्रेणियां: 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर रन
प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी के टॉप 5 विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन में डॉक्टोनेट प्राइवेट लिमिटेड , हानू टीवीएस , सेहतयाब बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, क्लासिक इमेजिंग एवं भूमि एंटरप्राइज़ेज़ चैनल पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।“स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है — आइए, एक कदम स्वास्थ्य की ओर बढ़ाएं।”




