इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “फंडिंग फॉर योर स्टार्टअप थ्रू कैपिटल मार्केट ” विषय पर गेस्ट लेक्चर का हुआ आयोजन
इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “फंडिंग फॉर योर स्टार्टअप थ्रू कैपिटल मार्केट ” विषय पर गेस्ट लेक्चर का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। इनोवेटिव ग्रुप ऑफ़ द्वारा 17 फरवरी 2026 को “फंडिंग योर थ्रू कैपिटल मार्केट ” विषय पर एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप फंडिंग, पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली तथा निवेश के विभिन्न माध्यमों के बारे में व्यावहारिक एवं समसामयिक जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में हिमानी लाथ, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ़ इंडिया की स्मार्ट ट्रेनर, उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार स्टार्टअप्स पूंजी बाजार के माध्यम से अपने व्यवसाय के लिए वित्तीय संसाधन जुटा सकते हैं। उन्होंने आईपीओ, एसएमई प्लेटफॉर्म, इक्विटी फंडिंग, निवेशकों की भूमिका एवं नियामकीय प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. के. आर. शर्मा, प्रबंध निदेशक देबाशीष, अकादमिक निदेशक डॉ. तितिक्षा, वित्त निदेशक डॉ. उषा, रजिस्ट्रार श्री अंजनी झा, निदेशक (एडमिशन) डॉ. एस. एन. मिश्रा, आईईटी की डॉ. अनु की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर लॉ प्रिंसिपल डॉ. एम. के. पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में वक्ता ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए उद्यमिता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, बशर्ते वे वित्तीय साक्षरता और बाजार की समझ विकसित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को निवेश से जुड़े जोखिमों, पारदर्शिता और नियामकीय दिशानिर्देशों के महत्व से भी अवगत कराया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। यह व्याख्यान न केवल उद्यमिता की दिशा में प्रेरणादायक रहा, बल्कि विद्यार्थियों को पूंजी बाजार की व्यावहारिक जानकारी देने में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।




