GautambudhnagarGreater noida news

सांसद डॉक्टर महेश शर्मा से मिले ग्रेटर नोएडा मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी, लिया आशीर्वाद 

सांसद डॉक्टर महेश शर्मा से मिले ग्रेटर नोएडा मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी, लिया आशीर्वाद 

ग्रेटर नोएडा। ज़िला गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और भाजपा ग्रेटर नौएडा मण्डल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी के साथ ग्रेटर नौएडा मण्डल के सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी साँसद डा० महेश शर्मा से उनका आशीर्वाद लेने पहुँचे तो साँसद ने अपने हाथों से मिठाई खिलाकर कर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सभी पदाधिकारियों से कहा कि आपका और हम सभी का एक ही उद्देश्य है कि कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इक्कीसवीं सदी के भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। इस अवसर पर भाजपा ज़िला गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की भी मौजूद रहे उन्होंने भी नवगठित टीम को शुभकामनाएँ दीं। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी के संगठनात्मक समर्पण और जनसेवा के संकल्प से पार्टी और अधिक सशक्त बनेगी। संगठन की यह नई ऊर्जा “विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि आप सभी से अपेक्षा है कि आप अपनी सक्रियता, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और जनसेवा के भाव के साथ पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।और “विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आप अपना महत्वपूर्ण और अमूल्य योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button