GautambudhnagarGreater Noida

ग्रेटर नोएडा। सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा। सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया। जन्मदिन की खुशी में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में केक काटा तथा फल और मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्त्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि मृदु स्वभाव के धनी अखिलेश यादव देश के लोकप्रिय जमीनी नेता है। उनकी कार्यशैली से सभी लोग प्रभावित है। उनके कुशल नेतृत्व के कारण आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिली थी और प्रदेश ने विकास के मामले में नए आयाम स्थापित किये थे। उन्होंने समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, मुफ्त दवाई, मुफ्त सिंचाई, कामधेनु योजना, लोहिया आवास, कृषक दुर्घटना बीमा, डायल 100 आदि जनहित की अनेक योजना चलाई थी, जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों बिना किसी भेदभाव के मिला था। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन पर उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिये। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, महेंद्र नागर, बीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, इन्दर प्रधान, गजराज नागर, नरेन्द्र नागर, यूनुस प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी देवटा, सुधीर तोमर, ओरंगजेब चेयरमैन, राम शरण नागर, मनोज भाटी एडवोकेट, प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट, कृष्णा चौहान, सुरेन्द्र नागर, रोहित मत्ते गुर्जर, सुनीता यादव, राजेश रोही, मोहित यादव, लोकेश जनमेदा, शैलेन्द्र भाटी, राकेश गौतम, देवेंद्र टाइगर, नवीन भाटी, सुनील भाटी, अवनीश भाटी, विकास भनौता, नीरज भाटी एडवोकेट, सुदेश भाटी, अजय चौधरी, डॉ शशि यादव, अब्दुल हमीद, हरवीर प्रधान, राहुल आर्यन, हैप्पी पंडित, सतेंद्र नागर, दीपक नागर, मोहित नागर, लोकेश भाटी, अनीस अहमद, जाकिर मुनिरी, विनीत कुमार यादव, संदीप नागर पाटिल, अमन नागर, सुमित पंडित, प्रवीण भाटी, जितेंद्र अग्रवाल, नवाब कुरैशी, रविन्द्र यादव, अलीम सलमानी, मोहित यादव, हरेन्द्र भाटी, प्रशांत भाटी, महेश चंद, अकबर खान, प्रतीक भाटी, विनय कुमार शर्मा, सनी प्रजापति, सलीम राव, वकील सिद्दकी, यशपाल भाटी, लखन सिंह जाटव, कुलदीप भाटी, शाहरुख़ चौधरी, जीतेन्द्र प्रजापति, मुरारी लाल गौतम, दिगंबर गौतम, उपेंद्र यादव, बालेश्वर, मेराजूउद्दीन उस्मानी, रोहन गौतम, सईद अल्वी, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button