GautambudhnagarGreater noida news

जिलाधिकारी द्वारा भव्य मीडिया होली मिलन समारोह, डीएम ने पत्रकारों से किया सीधा संवाद और दी होली की शुभकामनाएं

जिलाधिकारी द्वारा भव्य मीडिया होली मिलन समारोह, डीएम ने पत्रकारों से किया सीधा संवाद और दी होली की शुभकामनाएं

ग्रेटर नोएडा।रंगों के पर्व होली के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और मीडिया जगत के बीच आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित क्राउन प्लाजा होटल में भव्य मीडिया होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम की पहल पर आयोजित यह कार्यक्रम एक बेहतरीन कार्यक्रम साबित हुआ । यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि प्रशासन और पत्रकारिता जगत के बीच संवाद, सम्मान और साझेदारी का एक सकारात्मक मंच बनकर सामने आया।कार्यक्रम में जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सबसे बड़ी बात यह रही के जिलाधिकारी ने हर पत्रकार के पास जाकर उसे होली की शुभकामनाएं दी और उससे बातचीत की पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता, सौहार्द और पारस्परिक सम्मान का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है। मीडिया जनभावनाओं को प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे जिले में प्रशासन की जिम्मेदारियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में मीडिया का सहयोग और रचनात्मक सुझाव प्रशासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। डीएम ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन हमेशा पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सकारात्मक संवाद की नीति के साथ कार्य करता है और मीडिया के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम कुल मिलाकर एक बेहतरीन कार्यक्रम साबित हुआ क्योंकि जिले के सभी प्रकार पत्रकारों का जिला अधिकारी से सीधा संवाद हुआ और एक दूसरे के विचार दोनों ने आपस में जाने सही मायने में इस तरह का यह पहला आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया है जिसमें पत्रकारों का और अधिकारियों का एक बेहतरीन संवाद भी हुआ

Related Articles

Back to top button