नरेंद्र डाढ़ा के नेतृत्व में हुआ भव्य होली मिलन समारोह , हजारों लोगों की रही ऐतिहासिक भागीदारी
नरेंद्र डाढ़ा के नेतृत्व में हुआ भव्य होली मिलन समारोह , हजारों लोगों की रही ऐतिहासिक भागीदारी

ग्रेटर नोएडा।भाजपा के बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र डाढ़ा के नेतृत्व में रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेवर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव से हजारों की संख्या में माताओं, बहनों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नरेंद्र डाढ़ा को अपना आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे। अपने प्रभावशाली उद्बोधन में उन्होंने कहा, “मैं इस समाज और जाति के सम्मान को आसमान तक लेकर के जाऊंगा। समाज के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।”होली मिलन समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और क्षेत्र में बढ़ते जनसमर्थन की सराहना की तथा आगामी समय में जेवर के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।नरेंद्र डाढ़ा ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जेवर विधानसभा क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों की समृद्धि और महिलाओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। होली के पावन पर्व पर एकता और विकास का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हुआ। इस अवसर पर समाज के व भारतीय जनता पार्टी के गण मान्य लोग उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि जावेद मलिक क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा,वीरेंद्र डाढ़ा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी तोमर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता महिला मोर्चा,दीपक भारद्वाज,रकम सिंह भाटी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,गणेश जाटव नेमवीर,सरपंच ,अजय भाटी संजय चेयरमैन,सुनील भाटी, सुल्तान नागर, राजे प्रधान,सुखबीर प्रधान घरबरा,विजेंद्र प्रधान बंजरपुर,सतवीर प्रधान चंदावली,राधे भाटी,अमन ठाकुर,सुमित भाटी,राहुल पंडित,जगदीप नागर,गजेंद्र वाल्मीकि,सुनील बोरा,जयकरण दादूपुर,धर्मवीर शर्मा,ओमप्रकाश शर्म,हरेंद्र शर्मा जी व अन्य हजारों लोग उपस्थित रहे।




