GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन संपन्न

ग्रेटर नोएडा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन संपन्न

ग्रेटर नोएडा में हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन आज दिनांक 1 फरवरी 2026 (माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, विक्रम संवत् 2082) को गोपाल पार्क, UPSIDC साइट-सी हाउसिंग सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में अत्यंत भव्यता, अनुशासन एवं धार्मिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विराट आयोजन का सफल नेतृत्व विराट हिन्दू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सौरव मिश्रा एवं महासचिव संजय जायसवाल द्वारा किया गया! इस ऐतिहासिक धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनके आशीर्वचनों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और सकारात्मकता से ओतप्रोत हो गया। वहीं मुख्य वक्ता कृपाशंकर ने सनातन धर्म, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, युवाओं की भूमिका एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर अपने ओजस्वी, प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। इस सम्मेलन की कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में  कृष्णा यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई तथा अपने संबोधन में समाज में नारी शक्ति की भूमिका, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सनातन मूल्यों की रक्षा पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ, जिसमें सैकड़ों मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं भजन-कीर्तन के साथ नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँचीं। यह यात्रा कार्यक्रम की पवित्रता, सांस्कृतिक गौरव एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बनी। सम्मेलन की प्रमुख विशेषता के रूप में आयोजित 11 कुंडीय महायज्ञ में वेद मंत्रों के उच्चारण, वैदिक विधि-विधान एवं आहुतियों के माध्यम से राष्ट्र, समाज एवं संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की गई। महायज्ञ से पूरे वातावरण में शांति, सात्विकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम को और अधिक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बनाने हेतु बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें रामायण, महाभारत, भारतीय संस्कृति, देशभक्ति एवं सनातन मूल्यों पर आधारित नृत्य, नाट्य मंचन एवं गीतों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस विराट सम्मेलन में ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु, युवा वर्ग, मातृशक्ति, साधु-संत एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन समाज को जोड़ने, वैचारिक स्पष्टता देने एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में जागरूक करने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन  अतुल सक्सेना , सुभाष पाल जी,  दुर्गेश ,  आकांशू माहेश्वरी एवं  अंकुर मोहन द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जिससे संपूर्ण आयोजन अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों राजेंद्र , राजेश श्रीवास्तव , मोनिका गोयल ,  रेनू पाल जी,  भूमिका तिवारी ,  मिनी , अमित सिंह , सौरव जिंदल , हरवीर ,  अरुण ,  अलंकार , सुभाष ,  पुष्पेंद्र , अभिषेक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button