GautambudhnagarGreater noida news

लक्ष्मीबाई बस्ती, ग्रेटर नोएडा द्वारा (गामा-2) में भव्य हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

लक्ष्मीबाई बस्ती, ग्रेटर नोएडा द्वारा (गामा-2) में भव्य हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। लक्ष्मीबाई बस्ती, द्वारा गामा-2, ग्रेटर नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) में 1 फरवरी 2026 को हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गामा-2, डेल्टा-3 एवं आशियाना के निवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदुत्व के मूल्यों, उसकी विशेषताओं एवं वर्तमान समय की चुनौतियों पर सार्थक संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं भारत माता की आरती के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वदेशी ब्रह्मचारी ने अपने उद्बोधन में हिंदुत्व की विशेषताओं, वर्तमान चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता कन्हैया लाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 ,पंच परिवर्तन गौरवशाली वर्षों की पूर्णता तथा हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार में उसके ऐतिहासिक योगदान पर अपने विचार रखे। आचार्य मनीष ने हिंदुत्व के महत्व एवं उसे समाज के प्रत्येक वर्ग में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। समिति का परिचय जी. पी. गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि मुकेश शर्मा ने देशप्रेम एवं हिंदुत्व पर आधारित ओजस्वी काव्य-पाठ से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कांता देवी ने हिंदुत्व अवधारणा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय पाल नागर ने सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन समिति के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा सभा में सभी सदस्यों का सम्मान-चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया। यह हिंदू सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में रूपा गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, एम. पी. एस. तोमर, उत्तम भाटी, ज्ञानेंद्र खारी , जी. पी. गोस्वामी, अधिवक्ता सुशील भाटी, कांता कुमारी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, हर्ष कुमार, बी. एस. राज, राज राजपूत, जितेंद्र गुप्ता सुशील भाटी सतीश भाटी, चौधरी विजयपाल नागर, सरला देवी, प्रियंका चौहान, आचार्य मनीष, के. पी. कसाना, पवन नागर, राम कुमार धामा, अभिषेक सिंह, विनिता, प्रीति, अभिषेक मेवाड़ा, संदीप कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. आरती शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button