GautambudhnagarGreater noida news

द जॉली किड्स प्री स्कूल ग्रेटर नोएडा ब्रांच में मनाया गया ग्रेजुएशन डे 

द जॉली किड्स प्री स्कूल ग्रेटर नोएडा ब्रांच में मनाया गया ग्रेजुएशन डे 

ग्रेटर नोएडा । द जॉली किड्स प्री स्कूल ग्रेटर नोएडा ब्रांच में ग्रेजुएशन डे बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक खास पड़ाव रहा, जहां उन्होंने अपनी शुरुआती सीखने की यात्रा को पूरा कर एक नए सफर की ओर कदम बढ़ाया। इस अवसर पर बच्चों को उनकी प्रतिभा, मेहनत और क्षमता के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड्स देकर सम्मानित किया गया। हर बच्चे को उसकी विशेषता के आधार पर पहचान देना ही स्कूल का मुख्य उद्देश्य रहा, ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़े और वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने वहां मौजूद सभी अभिभावकों और मेहमानों का दिल जीत लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों और बच्चों की मासूमियत ने पूरे माहौल को खुशी और गर्व से भर दिया।अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए स्कूल मैनेजमेंट और शिक्षकों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल न केवल बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देता है, बल्कि उनके संपूर्ण विकास (All Round Development) पर भी बराबर जोर देता है।कार्यक्रम के अंत में, सबसे खास और प्रतीक्षित सम्मान “द जॉली किड्स ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड, बच्चों की ऑल राउंड परफॉर्मेंस को देखते हुए काव्या पाठक को प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।यह ग्रेजुएशन डे समारोह बच्चों, अभिभावकों और पूरे स्कूल परिवार के लिए एक यादगार अनुभव बन गया, जो हमेशा गर्व और खुशी के साथ याद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button