जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा आयोजित हुआ कक्षा 5A एवं 5B का ग्रेजुएशन समारोह
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा आयोजित हुआ कक्षा 5A एवं 5B का ग्रेजुएशन समारोह

ग्रेटर नोएडा। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में कक्षा 5A एवं 5B का ग्रेजुएशन समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रहा, क्योंकि उन्होंने प्राथमिक स्तर की शिक्षा पूर्ण कर नई शैक्षणिक यात्रा की ओर कदम बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन से हुई। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। डांस, गीत एवं म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में बच्चों का आत्मविश्वास और प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कक्षा अध्यापिका ने मंच से प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए विशेष साइटेशन पढ़कर सुनाए, जिनमें उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और व्यक्तित्व के गुणों का उल्लेख किया गया। यह क्षण बच्चों और अभिभावकों के लिए अत्यंत भावुक और गर्वपूर्ण रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सैगल ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने बच्चों को परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विदुषी उपाध्याय शर्मा, संस्थापक – संकल्प फाउंडेशन (SANKULPP) एवं जिला अध्यक्ष, सेवा भारती (महिला प्रकोष्ठ), ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। उनके नेतृत्व में संस्था कार्बन फुटप्रिंट कम करने, नदी स्वच्छता अभियान तथा प्लास्टिक एवं कपड़े के अपशिष्ट के पुनर्च




