जी डी गोयनका ने शैक्षणिक भ्रमण का किया आयोजन।
जी डी गोयनका ने शैक्षणिक भ्रमण का किया आयोजन।
ग्रेटर नोएडा।जी डी गोयनका ने शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया, जिसमें हम कक्षा १ और २ सभी छात्रों को एक प्रसिद्ध खिलौना फैक्ट्री ले जाया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य हमें खिलौनों के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना था। हम सभी छात्र-छात्राएँ और अध्यापकगण सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर से बस द्वारा रवाना हुए। सभी के चेहरे पर उत्साह और जिज्ञासा स्पष्ट झलक रही थी। फैक्ट्री भ्रमणः लगभग एक घंटे की यात्रा के बाद हम खिलौना फैक्ट्री पहुँचे।
वहाँ फैक्ट्री के प्रबंधक ने हमारा स्वागत किया और हमें फैक्ट्री के विभिन्न हिस्सों का दौरा कराया। उन्होंने विस्तार से बताया कि खिलौनों को बनाने के लिए कौन-कौन से माल का उपयोग किया जाता है और किस प्रकार से उन्हें विभिन्न आकार और रंगों में ढाला जाता है। छात्रों ने बहुत मज़े किया और वापसी में फैक्ट्री के प्रबंधक द्वारा छात्रों को टेडी बियर दिए गए। छात्रों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था।