GautambudhnagarGreater noida news

“आपातकाल” पर गौतम बुद्ध नगर भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भव्य एवं विचारोत्तेजक मॉक पार्लियामेंट (महिला संसद) सत्र का हुआ आयोजन

“आपातकाल” पर गौतम बुद्ध नगर भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भव्य एवं विचारोत्तेजक मॉक पार्लियामेंट (महिला संसद) सत्र का हुआ आयोजन

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक संवेदनशील एवं निर्णायक अध्याय “आपातकाल” पर सोमवार को गौतम बुद्ध जीएन ग्रुप, नॉलेज पार्क-2 में भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक मॉक पार्लियामेंट (महिला संसद) सत्र का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आपातकाल जैसी ऐतिहासिक घटनाओं की संवैधानिक व सामाजिक व्याख्या से परिचित कराना रहा।सत्र की शुरुआत गरिमामयी अध्यक्षीय अभिभाषण के साथ हुई, जिसके पश्चात प्रश्नकाल में आपातकाल के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वायत्तता, नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध, तथा मीडिया सेंसरशिप जैसे गंभीर विषयों पर विचारोत्तेजक प्रश्न प्रस्तुत किए गए।मुख्य बहस “आपातकाल की संवैधानिक वैधता” विषय पर केंद्रित रही, जिसमें पक्ष और विपक्ष ने ऐतिहासिक तथ्यों, संवैधानिक प्रावधानों एवं नैतिक मूल्यों के आलोक में अपने तर्कों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विपक्ष ने इसे “संविधान की आत्मा पर सीधा प्रहार” कहा, जबकि सरकार पक्ष ने इसे “राष्ट्र की अखंडता एवं सुरक्षा की दृष्टि से अपरिहार्य निर्णय” बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने की

मुख्य अतिथि के रूप में पधारी पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनीता दुग्गल ने आपातकाल की विभीषिका का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, और इसे लोकतंत्र का “काला अध्याय” बताया।सभापति के रूप में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने गरिमापूर्ण संचालन किया, जबकि उपसभापति की भूमिका पूर्व महापौर आशा शर्मा ने निभाई।सरकारी पक्ष से प्रमुख वक्ताओं में विधायक अंजुला मोर , डॉ. मंजू शिवाच , सलोना कुशवाहा , पूर्व विधायक कमलेश सैनी , महापौर हेमलता दिवाकर , प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रश्मि रावल , पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह-संयोजक वर्षा कौशिक , क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव , प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग , सोशल मीडिया प्रमुख सुचित्रा कंकड़ , मोनिका चौधरी एवं पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिखा सिंह ठाकुर ने सरकार का पक्ष रखते हुए गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया।विपक्ष की ओर से अंजू वॉरियर , राखी त्यागी , नीलम हरेंद्र , रजनी गॉर्ड एवं पायल अग्रवाल ने लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन की आलोचना करते हुए आपातकाल की भर्त्सना की।सत्र का समापन मतवाचन एवं प्रधानमंत्री के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद गीता शाक्य के प्रेरणास्पद संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने महिला प्रतिभागियों की विवेकपूर्ण प्रस्तुति, राजनीतिक समझ व सक्रिय भागीदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इसे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताया।इस ऐतिहासिक आयोजन को जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व व मार्गदर्शन ने विशेष सुदृढ़ता प्रदान की, जिन्होंने कार्यक्रम को अनुशासित, सुसंगठित एवं उद्देश्यपरक स्वरूप दिया। इस कार्यक्रम में जी एन ग्रुप के चेयरमैन बिशन लाल गुप्ता भी मौजूद रहे। सफल आयोजन की योजना एवं क्रियान्वयन में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित जी, क्षेत्रीय मंत्री कविता सिरोही , सिद्धि प्रदान ,क्षेत्रीय सदस्य अंजना त्यागी , कादंबरी कौशिक , ज्योति चौहान , जिला अध्यक्ष रजनी तोमर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य शेखर नागर सुनील भाटी शक्ति रावल आर्य कुमार पंकज अग्रवाल एवं उनकी समस्त टीम , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा त्रिपाठी एवं जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा बीना शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही, जिनके समर्पण और संगठनात्मक नेतृत्व से यह सत्र प्रेरणास्पद और अनुकरणीय बन सका।

Related Articles

Back to top button