इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन के सेक्टर सेक्रेटरी गौरव गुप्ता को स्किन एंड हेल्थकेयर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु किया गया सम्मानित
इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन के सेक्टर सेक्रेटरी गौरव गुप्ता को स्किन एंड हेल्थकेयर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा ।नई दिल्ली के होटल ताज में इकोनॉमिक टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित बिज़नेस कॉनक्लेव एंड अवॉर्ड्स 2026 में इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन के सेक्टर सेक्रेटरी एवं कार्यकारिणी सदस्य गौरव गुप्ता को स्किन एंड हेल्थकेयर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।यह सम्मान बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी द्वारा प्रदान किया गया, जो इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बनाता है।इस अवसर पर आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा गौरव गुप्ता जी की यह उपलब्धि पूरे आईबीए परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनका समर्पण और उत्कृष्ट कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है।”
वहीं संस्था के महासचिव दत्त शर्मा ने कहा “गौरव ने अपने कार्यों से संस्था का मान बढ़ाया है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।”यह उपलब्धि न केवल आईबीए बल्कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।




