जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर द्वारा गैस संकट, मनरेगा भुगतान में धांधली व सुधीर गुप्ता हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।
जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर द्वारा गैस संकट, मनरेगा भुगतान में धांधली व सुधीर गुप्ता हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

ग्रेटर नोएडा ।शहर कांग्रेस कमेटी, गौतम बुद्ध नगर के तत्वावधान में मंगलवार को सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पर ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर एक आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को सौंपा गया।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार की गैर-जिम्मेदारी और बड़बोलेपन के कारण आज पूरे देश, उत्तर प्रदेश एवं जनपद गौतम बुद्ध नगर में रसोई गैस को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। आम जनता गैस सिलेंडर की किल्लत एवं लगातार बढ़ती कीमतों से त्रस्त है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन-यापन अत्यंत कठिन हो गया है वहीं दूसरी ओर, मनरेगा श्रमिकों के भुगतान को लेकर सरकार की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। श्रमिकों को अपनी मेहनत की मजदूरी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है और उन्हें प्रशासनिक लालफीताशाही का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे श्रमिकों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताते हुए तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान जनपद बदायूं स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इस घटना में जनपद गौतम बुद्ध नगर निवासी एवं संस्थान के डिप्टी जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस नेताओं ने इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने, दोषियों की गिरफ्तारी एवं कठोरतम सजा की मांग की।प्रदर्शन में विशेष रूप से शामिल पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से जनविरोधी नीतियों पर चल रही है। रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु को भी आम जनता की पहुंच से बाहर कर दिया गया है। यह सरकार सिर्फ घोषणाओं और प्रचार तक सीमित रह गई है, जमीनी स्तर पर जनता बेहाल है। साथ ही, बदायूं की घटना यह साबित करती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा श्रमिकों के साथ हो रहा अन्याय बेहद निंदनीय है। मजदूर अपनी मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। गैस संकट और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर बड़ा जन आंदोलन करेगी।महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। सुधीर गुप्ता हत्याकांड में अब तक ठोस कार्रवाई न होना बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाकर रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही इन जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। अंत में, सभी मांगों को समाहित करते हुए एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉर्डिनेटर आलोक गौड़,कॉर्डिनेटर नरेन्द्र चौहान,अजय चौधरी,मुकेश शर्मा,निशा शर्मा,रिजवान चौधरी, दुष्यंत नागर,अशोक पंडित, श्रुति कुमारी, बिन्नू नेता जी, धर्म सिंह जीनवाल, सतीश शर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह,विजय नेता जी,धर्मवीर प्रधान, किशन शर्मा, आर के प्रथम, रूबी चौहान,अरुण गुर्जर,मोहित भाटी एडवोकेट,देवेश चौधरी,कपिल भाटी, सुबोध भट्ट, दयानंद नागर, गजन प्रधान,नीरज शर्मा,सचिन जीनवाल,बॉबी प्रधान, गौरव वशिष्ट,तनवीर अहमद,धीरा सिंह,मेहर चंद बाल्मीकि,अब्दुल वाहिद,अमित कुमार, वेद गुर्जर, बच्चू सिंह,रमेश प्रजापति, लोकेश बेनीवाल, मनविंदर नागर,प्रथम,मनीष भाटी, मनजीत,अशोक नागर,मनीष बेनीवाल,सुशील मावी, रमेश चंद जीनवाल, नितिन भाटी, सुरेंद्र शर्मा,विपिन मावी,सुभाष पहलवान,सचिन मालिक,राकेश नंबरदार, एडवोकेट सचिन कटारिया,जय प्रकाश भाटी,हर्ष चौहान एडवोकेट,सोनू भाटी,जय,महेश यादव,दर्शन अवाना एडवोकेट,सौरभ भाटी,नितिन भाटी, आकाश नागर, सचिन भाटी आदि लोग मौजूद रहें |




