GautambudhnagarGreater noida news

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पैप टेस्ट शिविर आयोजित

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पैप टेस्ट शिविर आयोजित

ग्रेटर नोएडा।रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा वंदुता खुराना दक्स इंडिया फाउंडेशन एवं चैम्बर आफ़ एक्सपोर्टर्स के सहयोग से तथा धर्मशीला कैंसर फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर एवं DNSH के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु एक निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पैप टेस्ट शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस शिविर में कुल 92 महिला कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्राप्त किया, जिनमें से 20 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच भी की गई। कैंसर की समय पर पहचान एवं जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस पहल को लाभार्थियों द्वारा सराहा गया। धर्मशीला कैंसर फाउंडेशन की संपूर्ण मेडिकल टीम ने अत्यंत दक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ जांच कार्य संपन्न किया। दक्स इंडिया की ओर से एचआर टीम के तरुण भाटी एवं अंकिता सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में चैम्बर ऑफ़ एक्सपोर्टर्स के अध्यक्ष शुभम् किरोड़ीमल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब की ओर से क्लब अध्यक्ष रो० ऋषि के अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रो० अतुल जैन, रो० रंजीत सिंह, रो० अंकुर गर्ग, क्लब सचिव रो० निखिल गर्ग, रो० यतेन्द्र गर्ग एवं रो० संजय गर्ग उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button