डैक्स इंडिया इंडस्ट्रीज प्रा. लि कासना साइट 50. में नि:शुल्क स्तन कैंसर जागरूकता व जांच शिविर का हुआ आयोजन
डैक्स इंडिया इंडस्ट्रीज प्रा. लि कासना साइट 50. में नि:शुल्क स्तन कैंसर जागरूकता व जांच शिविर का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।डैक्स इंडिया इंडस्ट्रीज प्रा. लि कासना साइट 50. में नि:शुल्क स्तन कैंसर जागरूकता व जांच शिविर का आयोजन किया गया।फैक्ट्री परिसर में सभी महिला कर्मचारियों के लिए यह आयोजन आयोजित किया गया थायह शिविर वंदूता खुराना डैक्स इंडिया फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करना था।इस अवसर पर अनिल खुराना, हेमंत सेंगर, संजय सरोवर, तरुण भाटी तथा वेलफेयर ऑफिसर अंकिता सिंह उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने महिला कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।शिविर में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। यह आयोजन महिला स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।




