GautambudhnagarGreater noida news

नोएडा के पूर्व कलेक्टर बी.एन. सिंह ने संभाला परिवहन आयुक्त का पद,सरल, सैद्धांतिक और निष्पक्ष छवि के लिए प्रसिद्ध अधिकारी ने लखनऊ कार्यालय में किया पदभार ग्रहण

नोएडा के पूर्व कलेक्टर बी.एन. सिंह ने संभाला परिवहन आयुक्त का पद,सरल, सैद्धांतिक और निष्पक्ष छवि के लिए प्रसिद्ध अधिकारी ने लखनऊ कार्यालय में किया पदभार ग्रहण

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के पूर्व कलेक्टर और अपनी निष्पक्ष, सैद्धांतिक, और सरल व्यक्तित्व के लिए विख्यात आईएएस अधिकारी बी.एन. सिंह ने शुक्रवार को परिवहन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने लखनऊ स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। बी.एन. सिंह अपने प्रशासनिक कार्यों के प्रति समर्पण और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। गौतमबुद्ध नगर में उनकी सेवा अवधि के दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों को सफलतापूर्वक लागू किया था। उनकी नेतृत्व क्षमता और नीतिगत दृष्टिकोण ने उन्हें एक आदर्श प्रशासक के रूप में स्थापित किया।
पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को अधिक पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के लिए वह निरंतर प्रयास करेंगे। इसके साथ ही विभाग में तकनीकी सुधारों को प्राथमिकता देने और आम जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करने पर जोर दिया जाएगा।उनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। परिवहन विभाग में सिंह के अनुभव और नेतृत्व से नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button