रबूपुरा स्थित सिंह फार्म हाउस पर मनाया गया भारतीय किसान यूनियन महासभा का प्रथम स्थापना दिवस
रबूपुरा स्थित सिंह फार्म हाउस पर मनाया गया भारतीय किसान यूनियन महासभा का प्रथम स्थापना दिवस
ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा स्थित सिंह फार्म हाउस पर भारतीय किसान यूनियन महासभा का प्रथम स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग रागनी प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।इस ऐतिहासिक अवसर पर विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिसमें गौतम बुद्ध नगर फिरोजाबाद, हाथरस और बुलंदशहर जिलों के पदाधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और एकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम की विशेष शोभा बने भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बलराज भाटी जो इस मौके पर विशेष रूप से पधारे। इसके अतिरिक्त, किसान एकता महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए और सभी ने संगठन को अपना समर्थन देते हुए एकजुट होकर किसानों की आवाज़ बुलंद करने की बात कही।इसके अतिरिक्त कई अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाने का वादा किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनसमूह की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी आस्था और समर्थन प्रकट किया। सभी ने भारतीय किसान यूनियन महासभा की एक वर्ष की उपलब्धियों की सराहना करते हुए संगठन के कार्यों को जनहितकारी और प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने किसानों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया और सभी उपस्थित साथियों का धन्यवाद करते हुए संगठन को और मजबूती देने का आह्वान किया। गीता भाटी जी ने अपने उद्बोधन में किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने की बात कही और सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और किसान एकता के संकल्प के साथ किया गया।
इस मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष करन ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सीमा भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मिथलेश सिंह जिला अध्यक्ष महिला संध्या चौहान राष्ट्रीय महासचिव महिला बिजेंद्र कसाना राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर लोकेंद्र राष्ट्रीय प्रवक्ता वाहिद भाटी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अपनी टीम के साथ दीपक ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम के साथ सादिक भाई अपनी टीम के साथ मुजाहिद एडवोकेट अपनी टीम के साथ अरुण भाटी अपनी टीम के साथ मुफीद भाई फिरोजाबाद से अपनी टीम के साथ नेत्रपाल बुलंदशहर से अपनी टीम के साथ विकेंद्र राघव हाथरस से अपनी टीम के साथ आलम ठाकुर सुलेमान जेवर अपनी टीम के साथ फैजुल भाटी तालिब मास्टर जी अपनी टीम के साथ सरदार भाटी, रानी करौली अपनी टीम के साथ शामिल हुए।