एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में प्रवेश परीक्षा का हुआ आयोजन
एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में प्रवेश परीक्षा का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा, डेल्टा-II स्थित एसेंट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश सह प्रवेश परीक्षा (Entrance cum Admission Test) का आयोजन रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। एसेंट इंटरनेशनल स्कूल अपने विद्यार्थियों को एक घरेलू एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, जहाँ हर बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का विकास, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक कौशल, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है।विद्यालय ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ AI आधारित शिक्षा प्रणाली को अपनाया है, जिससे छात्र वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि हर बच्चे को उसकी क्षमता पहचानने और उसे वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए विशेष मार्गदर्शन और व्यक्तिगत ध्यान की आवश्यकता होती है, जिसे एसेंट इंटरनेशनल स्कूल पूरी निष्ठा से प्रदान करता है। प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान की जाएगी।




