कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि की अर्पित
कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि की अर्पित

ग्रेटर नोएडा।दिनांक 23 मार्च 2026 को कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शहीद दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के अमर शहीदों “भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल सर द्वारा शहीदों को नमन करते हुए कहा गया कि “इन महान बलिदानियों ने हमें यह सिखाया कि जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य केवल स्वयं के लिए जीना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होना है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह उनके त्याग और बलिदान का परिणाम है।”
उन्होंने आगे कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में हमारा दायित्व केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार, संवेदनशील एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना भी है, जो देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को अपनाएं, यही हमारे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सभी फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।




