GautambudhnagarGreater noida news

आईईए अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न, संजीव शर्मा दूसरी बार बने अध्यक्ष

आईईए अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न, संजीव शर्मा दूसरी बार बने अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा।इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आईईए मुख्य कार्यालय, सूरजपुर में संपन्न हुआ। इस चुनाव में श्री संजीव शर्मा एवं श्री विशाल गोयल उम्मीदवार थे। कुल 205 मत डाले गए, जिनमें से 2 मत निरस्त पाए गए। मतगणना के अनुसार श्री विशाल गोयल को 40 मत प्राप्त हुए, जबकि श्री संजीव शर्मा को 163 मत प्राप्त कर भारी बहुमत से विजयी घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों उम्मीदवार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य हैं और स्थापना काल से ही संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संजीव शर्मा को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। इससे पूर्व वे वर्ष 2021 से 2025 तक महासचिव पद पर 4 वर्षों तक जिम्मेदारी निभा चुके हैं और विशाल गोयल भी महासचिव एव कोषाध्यक्ष में पद पर राह चुके है। यह चुनाव आईईए में लोकतंत्र की मजबूत परंपरा को दर्शाता है, जहां कोई भी सदस्य किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। चुनाव समिति ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। मतदान के दौरान उद्यमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री मनोज सिंघल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में श्री संजीव शर्मा (अध्यक्ष) तथा निर्विरोध नियुक्त हुए श्री अभिषेक जैन (महासचिव) एवं श्री अंकित गोयल (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सदस्यों की समस्याओं के समाधान तथा औधोगिक भूखंडों में ई नीलामी प्रक्रिया के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता बताया। उधमियों के लिए व्यापार के नए अवसर तलाशने पर भी संस्था गंभीरता से कार्य करेगी।जल्द ही नव निर्वाचित टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button