एड.ओमवीर सिंह भाटी बने उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल (सत्र 2024 – 27 ) के प्रदेश उपाध्यक्ष।
एड.ओमवीर सिंह भाटी बने उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल (सत्र 2024 – 27 ) के प्रदेश उपाध्यक्ष।
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियो की सहमति के आधार पर ग्रेटर नोएडा के देवटा गांव निवासी ओमवीर सिंह भाटी को उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल (सत्र 2024 – 27 ) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
इस मनोनियन पर मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मण्डल को आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि ओमवीर भाटी प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओ के सामाधान हेतु कार्यरत रहेंगे प्रदेश, जनपद एवं नगर के व्यापारियो के हित मे संघर्ष हेतु कटिबद्ध रहते हुए, सभी को साथ लेकर संगठनहित मे अपनी सेवायें देते रहेंगे उनके कुशल नेतृत्व मे व्यापारी समाज की समस्याओ का समाधान होगा। अपनी इस नियुक्ति पर एडवोकेट ओमवीर भाटी ने कहा कि जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे और व्यापारियों की समस्या शीर्षाता के आधार पर उठाने का काम करेंगे