रामलाल वृद्धाश्रम में मनाया गया दीपोत्सव, सीए विवेक लाल व एक्यूरेट कॉलेज के छात्रों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गो के साथ दीपावली की खुशियां की साझा
रामलाल वृद्धाश्रम में मनाया गया दीपोत्सव, सीए विवेक लाल व एक्यूरेट कॉलेज के छात्रों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गो के साथ दीपावली की खुशियां की साझा
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रामलाल वृद्धाश्रम में गुरुवार को दीप महोत्सव मनाया गया जिसमें आश्रम के अध्यक्ष शिवप्रसाद शर्मा, सी.ए. विवेक लाल, डीडी बंसल, हेमराज गर्ग, निशा,मन्नू शर्मा भी मौजूद रहे इस मौके पर सी.ए. विवेक लाल व शिवकुमार शर्मा ने सभी वृद्धों को गिफ्ट दिए और उनके वस्त्रों के लिए राशि दी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के एक्यूरेट कॉलेज के छात्रों ने भी वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें गिफ्ट और फल वितरित किए इसके अलावा उन्होंने वृद्धाश्रम में दिए जलाए व वृद्धाश्रम को सजाया। इस बारे में एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड आलोक सिंह ने बताया की लगभग 20 छात्र वृद्धाश्रम पहुंचे और उन्होंने वहां पर इस तरह दीपावली मनाई जिस तरह घर में मनाते हैं सजावट करते हैं रंगोली मनाते हैं दीप जलाते हैं मिठाइयां बांटते हैं यह सब एक्टिविटी छात्रों द्वारा की गई इस मौके पर छात्रों ने दीप जलाए, म्यूजिक परफॉर्मेंस, गेम खेले डेकोरेशन भी लगाई और दीप प्रज्वलन के अलावा मिठाइयां वितरित की जिसमें पीजीडीएम के छात्र काशिफ सिद्दीकी, सुजाता, तानिया, ऋतिक, शिवम, पुष्पेंद्र, मोनिश हिमांशु भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीए विवेक लाल और एक्यूरेट के छात्रों ने दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्हें उपहार स्वरूप मोमबत्ती, मिट्टी के दीये, वस्त्र, मिठाई, फल आदि वितरित किया। बुजुर्गो की खुशी देखने लायक रही। बुजुर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आर्शीवाद दिया।