GautambudhnagarGreater noida news

जिलाधिकारी मेधा रूपम की श्रमिकों से अपील,श्रमिकों की सहायता हेतु जिले में की गई कंट्रोल रूम की स्थापना

जिलाधिकारी मेधा रूपम की श्रमिकों से अपील,श्रमिकों की सहायता हेतु जिले में की गई कंट्रोल रूम की स्थापना

ग्रेटर नोएडा।जनपद में औद्योगिक शांति बनी रहे इस उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने जनपद के श्रमिक भाइयों एवं बहनों से अपील करते हुए कहा कि विगत 02 से 03 दिवसों में जनपद की औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठक करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं, जिनका जनपद की सभी औद्योगिक इकाइयों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।  जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों को ओवरटाइम का भुगतान दुगनी दर से किया जाएगा। उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी। प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। यदि रविवार को कार्य कराया जाता है, तो उसका भुगतान भी दुगनी दर से किया जाएगा। सभी श्रमिकों को नियमानुसार बोनस का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक उनके बैंक खातों में किया जाएगा। प्रत्येक कारखाने में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्ष महिला ही होगी। शिकायत पेटी स्थापित की जाएगी तथा श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक श्रमिक का वेतन प्रत्येक माह की 10 तारीख के भीतर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। सभी श्रमिकों को वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों के वेलफेयर एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके नम्बर है 120-2978231

120-2978232

120-2978862

120-2978702

इस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से श्रमिक अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा सूचना दर्ज करा सकते हैं।   जिलाधिकारी ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक अपने-अपने कार्यस्थलों पर पहुंचकर कार्य करें। किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जिले में सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button