GautambudhnagarGreater noida news

राष्ट्रीय लोक अदालत में 926280 वादों का हुआ निस्तारण – जिला जज

राष्ट्रीय लोक अदालत में 926280 वादों का हुआ निस्तारण – जिला जज

ग्रेटर नोएडा । उच्च न्यायालय इलाहाबाद के माननीय न्यायमूर्ति एंव जनपद गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजित कुमार तथा जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव व समस्त न्यायिक अधिकारीगण सहित दिनांक 14.03.2026 को जनपद न्यायालय के सभागार में दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उदघाटन किया गया। उक्त अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित हुये। शिवानी त्यागी सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुये वादों से संबंधित विवरण निम्नवत उपलब्ध कराये गये। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय व तहसील स्तर पर माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता एंव दिशा-निर्देशन में दिनांक 14.03.2026 को दीवानी न्यायालय गौतमबुद्धनगर में किया गया। जिसमें जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 227807 वाद तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व न्यायालय द्वारा 102745 मामले, बैकं द्वारा 280 मामलें व वसूल की गई धनराशि 34630000 है।एन0पी0सी0एल0 द्वारा 107 मामलें व समझौता धनराशि 8200000 है।यू0पी0पी0सी0एल के 5678 मामलें तथा श्रम न्यायालय द्वारा 1013 मामलें व धनराशि 706309557 है, पुलिस विभाग द्वारा 18478 मामलों का निस्तारण किया गया। बी0एस0एन0एल0 द्वारा 21 मामलें तथा चिकित्सा विभाग द्वारा 72733 मामलों का निस्तारण किया गया। यातायात विभाग द्वारा 461213 मामलांें का निस्तारण हुआ इस प्रकार प्री-लिटिगेशन के 698473 मामलें निस्तारित हुये। शिवानी त्यागी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 926280 वाद निस्तारित हुये।राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयवार निस्तारित वादों का विवरण जिनमें अतुल श्रीवास्तव, जिला जज 02 वाद है। रविन्द्र नाथ दुबे पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय 01 द्वारा 07 वाद व समझौता धनराशि 5235465 है। । जगदीश प्रसाद पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय-द्वितीय द्वारा 11 वाद व समझौता धनराशि 17222132 है। श्री रामकेश, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 70 वाद है। सुनील कुमार श्रीवास्तव भूमि अर्जन पुनर्वासन एंव पुर्नव्र्यवस्थापन प्राधिकरण द्वारा 17 वाद है। वत्सल श्रीवास्तव पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 35 वाद व समझौता धनराशि 26000000 है। सुनील कुमार प्रथम अपर जिला जज कक्ष संख्या प्रथम द्वारा 02 व समझौता धनराशि 13000 है। प्रतीक्षा नागर अपर जिला जज षष्टम द्वारा 01 वाद है। । विकास नागर, अपर जिला जज, पोक्सो कोर्ट प्रथम द्वारा 02 वाद व धनराशि 1000 हैं। विजय कुमार हिमाॅशु, अपर जिला जज पोक्सो द्वितीय/विद्युत अधिनियम द्वारा 900 वाद व धनराशि 7153264 है। अभिषेक पाण्डेय अपर जिला जज चतुर्थ द्वारा 02 वाद व धनराशि 400 है। राजेश कुमार मिश्रा, अपर जिला जज पोक्सो तृतीय द्वारा 01 वाद है। सौरभ द्विवेदी अपर जिला जज एफटीसी प्रथम द्वारा 03 वाद है। प्रियंका सिंह, अपर जिला जज, एफ0टी0सी द्वितीय द्वारा 03 वाद व समझौता धनराशि 1500 है। संजीव कुमार त्रिपाठी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 337 वाद हैं। बबीता पाठक सिविल जज सी0डि0 द्वारा 38 वाद व समझौता धनराशि 3001249 हैं। मयंक त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 11536 वाद व जुर्माना धनराशि 890000 है। विरेक अग्रवाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट तृतीय द्वारा 2359 वाद व जुर्माना धनराशि 149209 है। श्री रवि कुमार सागर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा 5537 वाद व जुर्माना धनराशि 558050 है। सुमित कुमार अपर सिविल जज सी0डि द्वारा 2155 वाद व धनराशि 255850 है। श्रयांश निरंजन अपर सिविल जज द्वितीय द्वारा 830 वाद व धनराशि 6070 है। रिचा शुक्ला सिविल जज सी0डि0 एफटीसी द्वारा 868 वाद व धनराशि 50800 है। अंकिता सिंह सिविल जज जू0डि द्वारा 10 वाद व वर्चुअल कोर्ट द्वारा 171000 चालान में जुर्माना धनराशि 312650 है। सूर्य चैहान सिविल जज जू0डि0 जेवर द्वारा 07 वाद है। कु0 जूही आनंन्द, अपर सिविल जज जू0डि0 द्वारा 1550 वाद व 182250 जुर्माना धनराशि है। प्रभात कुमार सिविल जज जू0डि0 एफटीसी द्वारा 27675 वाद व जुर्माना धनराशि 2408380 है। सिद्धार्थ कुमार, सिविल जज जू0डि0 एफटीसी द्वारा 1992 वाद व 205850 जुर्माना धनराशि है। मुनव्वर जहां अतिरिक्त न्यायालय एन0आई0एक्ट प्रथम द्वारा 294 वाद व समझौता धनराशि 17711840 है। पवन प्रताप सिंह अतिरिक्त न्यायालय एनआई एक्ट द्वितीय द्वारा 102 वाद व समझौता धनराशि 6120312 है। इन्द्रा सिंह अतिरिक्त न्यायालय एनआई एक्ट तृतीय द्वारा 400 वाद व समझौता धनराशि 3264761 है। सुरेश चन्द, विशेष न्यायाधीश, न्यायालय एन0आई0एक्ट द्वारा 14 वाद व समझौता धनराशि 6347089 है। अनिल पुण्डीर, पीठासीन अधिकारी, जिला उपभोक्ता न्यायालय द्वारा 28 वाद व समझौता धनराशि 15010346 है। प्रमोद कुमार शर्मा अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत द्वारा 19 व धनराशि 2049384 है। इस प्रकार जनपद स्थित न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 227807 वादों का निस्तारण किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 5500 मामलें, तथा यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 305 मामलें निस्तारित हुये।  राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि समस्त विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 102745 वाद निस्तारित हुयें। उपरोक्तानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 926280 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें समझौता धनराशि 8529999900 है।

Related Articles

Back to top button