जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को कारागार परिसर में स्थित 21.50 एकड़ कृषि भूमि में की गई बेहतर बुवाई, उन्नत कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा उत्कृष्ट शाक-भाजी एवं मशरूम उत्पादन के लिए किया सम्मानित
जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को कारागार परिसर में स्थित 21.50 एकड़ कृषि भूमि में की गई बेहतर बुवाई, उन्नत कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा उत्कृष्ट शाक-भाजी एवं मशरूम उत्पादन के लिए किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा ।कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान एवं पी0सी0मीणा (आई0पी0एस0) महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें उ0प्र0 लखनऊ के कुशल निर्देशन में प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी दिनांक-09 फरवरी 2026 को जनभवन लखनऊ में आयोजित शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में, जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को कारागार परिसर में स्थित 21.50 एकड़ कृषि भूमि में की गई बेहतर बुवाई, उन्नत कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा उत्कृष्ट शाक-भाजी एवं मशरूम उत्पादन के लिए प्रतिभाग करने वाले अन्य विभागों के द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शां की प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुये कुल 08 पुरस्कारों (गाजर-प्रथम, चुकन्दर प्रथम, आलू-द्वितीय, बैंगन-द्वितीय, कद्दू-तृतीय, मूली-तृतीय, सलाद-तृतीय, प्याज-मशरूम-तृतीय) से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक बृजेश कुमार को राज्यपाल महोदया द्वारा ‘‘चल वैजयंती” प्रदान की गई। इस संबंध में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा बापू भवन स्थित अपने कार्यालय पर उक्त संबंध में किये गये प्रयासों के लिये जेल अधीक्षक बृजेश कुमार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कारागार के भीतर आधुनिक कृषि पद्धतियों, श्रम-कौशल विकास और बंदियों के पुनर्वास की दिशा में किए गए अनुकरणीय प्रयासों का उत्कृष्ट प्रमाण है। इस अवसर पर पी.सी. मीणा (आई0पी0एस0) महानिदेशक,कारागार भी उपस्थित रहे और उन्होंने कारागार प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सुधारात्मक प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। उक्त अपूर्व उपलब्धि हेतु जिला कारागार गौतमबुद्धनगर के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं बंदीगण प्रशंसा के पात्र हैं।




