GautambudhnagarGreater noida news

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की हुई संगठन सृजन समीक्षा बैठक 

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की हुई संगठन सृजन समीक्षा बैठक 

ग्रेटर नोएडा ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में जारी संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद गौतमबुद्धनगर के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक आज जिला कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय ग्रेटर नोएडा बिसरख पर संपन्न हुई।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बीते लगभग 3 महीने से जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार गांव गांव जाकर पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं, वहीं शहरी व नगर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार संगठन सृजन के अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी समीक्षा बैठक में अपनी बात को आगे बढ़ते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वर्तमान सरकार की किसान विरोधी, नौजवान विरोधी और संविधान संविधान विरोधी रीति-नीति का विरोध संसद समेत तमाम मंचों पर कर रहे हैं इसी प्रकार वास्तव में जो समस्याएं हमारे जनपद में हैं जिनकी मूल जड़ उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार है इसकी मुखालफत और इसका पुरज़ोर विरोध हम कार्यकर्ताओं को मजबूती से करना है और हम कर रहे हैं।जब तक सशक्त संगठन नहीं होगा,जब तक नए लोगों का जुड़ाव कांग्रेस पार्टी से नहीं होगा,जब तक अपने मिशन से हम बूथ तक के व्यक्ति को नहीं जोड़ेंगे तब तक संगठन सृजन और सड़क से लेकर के विधानसभा तक सरकार की जन विरोधी नीतियां और उनका विरोध मजबूती से नहीं किया जा सकता है। इसलिए ब्लॉक मंडल और बूथ की कमेटियाँ हमें जल्दी से जल्दी तैयार करके मैदान में उतरना होगा और हमारी पहली परीक्षा जनपद में कुछ हिस्सों में होने वाले पंचायत चुनाव होंगे।

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने मंडलों के नामों की घोषणा करते हुए बताया की ब्लॉक बिसरख में पूर्व विधायक विजयपाल मंडल, प्रधान मानसिंह मंडल, राजेश पायलट मंडल, हिंडन मंडल, दादी सत्ती मंडल, समेत 13 मंडल गठित किये गए हैं। इसी प्रकार दनकौर ब्लॉक में विजय सिंह पथिक मंडल, द्रोण मंडल, राहुल गाँधी मंडल समेत 9 मंडल बनाये गए है। दादरी ब्लॉक में राजपुताना मंडल, मिहिर भोज मंडल, विकल जी मंडल, परशुराम मंडल समेत 8 मंडल बनाये गए हैं। इसी प्रकार जेवर ब्लॉक में नानकेश्वर महादेव मंडल, यमुना मंडल, दाऊ जी मंडल आदि 8 मंडल गठित किये गए हैं।जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो में कुल 38 मंडल गठित हो चुके है नगरीय क्षेत्रों में मंडल गठन की प्रक्रिया गतिमान है।

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रिंस एडवोकेट, दिनेश रावल, यश भाटी, संजय भाटी व मस्तराम भाटी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक का संचालन संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने किया।

बैठक में दुष्यन्त नागर,धर्मेन्द्र भाटी,मुकेश शर्मा,नीरज लोहिया,निशा शर्मा,विजय नागर, सतपाल फौजी,पुनीत मावी,गौतम सिंह,अनित भाटी,महाराज नागर,धर्म सिंह,आर०के० प्रथम,रमेश चंद यादव,रूबी चौहान,धर्मवीर प्रधान,कैलाश बंसल,नीतीश चौधरी,सुबोध भट्ट,सचिन शर्मा,नीरज शर्मा,सचिन जीनवाल,तनवीर अहमद,विपिन त्यागी,अरुण भाटी,अरविंद रेक्सवाल,अमित कुमार,बॉबी प्रधान,सतीश शर्मा,दीपक प्रजापति,गौरव वशिष्ठ,हरेन्द्र शर्मा,इंद्रेश कुमार,योगेंद्र प्रधान,रमेश जीनवाल,धीरा सिंह,सुनील शर्मा, सतपाल राजौरिया,अजब सिंह,अंकित लोहिया,मेहरचन्द,जगदीश,विजयपाल सिंह, बिजेंद्र कुमार,नरेंद्र सिंह,हरिकेश चौधरी,मोनिका जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button