जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में जिला शतरंज चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न विद्यालयों से आए 100 से अधिक प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों ने लिया भाग
जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में जिला शतरंज चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न विद्यालयों से आए 100 से अधिक प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों ने लिया भाग

ग्रेटर नोएडा।गौतम बुद्ध नगर जिला शतरंज खेल संघ द्वारा आयोजित जिला शतरंज चयन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 100 से अधिक प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों का चयन 4 एवं 5 फरवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए करना था। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक सोच, एकाग्रता एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।रैपिड टूर्नामेंट के परिणाम जिसमे अंश काबरा (इंडस वैली स्कूल) को प्रथम स्थान,राज शरण बालाजी (एमिटी ग्लोबल स्कूल) को द्वितीय स्थान,अभिनव जायसवाल (बाल भारती स्कूल, नोएडा) को तृतीय स्थान मिला। रैपिड टूर्नामेंट के आधार पर अंश काबरा (इंडस वैली स्कूल) एवं राजयवर्धन बालाजी का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया। ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट के परिणाम में दिवित सिंह (पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल) को प्रथम स्थान,अंश काबरा (इंडस वैली स्कूल) को द्वितीय स्थान,नारायण गाहा को तृतीय स्थान मिला।ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिवित सिंह एवं अंश काबरा का चयन भी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (लखनऊ) के लिए किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लै ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अनुशासन, आत्मविश्वास एवं धैर्य को सफलता की कुंजी बताया। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव अतुल निगम एवं उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लै द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजन समन्वयक नीरज सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. मीता भंडुला ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को बधाई दी। यह आयोजन अत्यंत सफल रहा और इसने जिले के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया। गौतमबुद्धनगर जिला शतरंज खेल संघ एवं जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से यह प्रतियोगिता सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।



